ज़मीनी हकीकत, सोशल मीडिया की चमक नहीं।
विशाल डेकोर आइडियाज़ का मकसद भारतीय इवेंट प्रोफेशनल्स को वो जानकारी देना है जो सच में ज़मीन पर काम करती है।
अक्सर हम इंस्टाग्राम पर सुंदर शादियां देखते हैं, लेकिन उनके पीछे की मेहनत, ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स को कोई नहीं बताता। हमारी कोशिश है कि हम उस कमी को पूरा करें।
विशाल सिंह (प्रिंसिपल डिजाइनर) के 15 सालों के अनुभव के साथ, हम आपको देते हैं सोरसिंग, डिजाइन और बिज़नेस मैनेजमेंट की गहरी जानकारी।